back to top
Friday, March 20, 2026

अवैध हथियार के मामले में क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 1018 164653
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पवन कुमार गांव अनंगपुर का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने  शामिल तफ्तीश किया है। आरोपी ने अपने दोस्त राहुल को 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस दिए थे। 15 सितंबर को राहुल को सूरजकुंड थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो गाड़ी में अवैध हथियार 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया था। जिस पर थाना सूरजकुंड में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 
पूछताछ में पता चला कि आरोपियो की गांव में जमीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष के साथ गैंगवार चल रही है। करीब तीन-चार साल पहले दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की उत्तर प्रदेश में हत्या कर दी गई थी। इसी गैंगवार के चलते आरोपी पवन अपनी सुरक्षा के लिए तीन-चार साल पहले यूपी से यह रिवाल्वर लेकर आया था। जिसने यह रिवाल्वर व कारतूस अपने दोस्त राहुल को दे दिए थे। पुलिस पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। 

Read more

Local News