back to top
Monday, June 15, 2026

अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56  की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स आरोपी को गिरफ्तार किया है।

1000438641
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को आरोपी अखलेश निवासी बालाजी कॉलोनी धौज को गिरफ्तार कर देसी कट्टा बरामद किया था। अखलेश ने पूछताछ में बतलाया था कि उसने देसी कट्टा को सौरभ से 5000/-रु में खरीदा था। जिसपर अपराध शाखा द्वारा कार्रवाई करते हुए 06 नवम्बर को आरोपी सौरभ वासी गांव फतेहपुर तगा को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर उसके गांव फतेहपुर तगा से गिरफ्तार किया है। 
सौरभ से पूछताछ में सामने आया कि उसने देसी कट्टे को बरेली में किसी व्यक्ति से खरीदा था। आरोपी पर पूर्व में भी लडाई-झगडे, स्नैचिंग, अवैध हथियार के 13 मामले मामले दर्ज है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Read more

Local News