back to top
Tuesday, February 24, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,29 सितंबर(रूपेश कुमार) थाना सूरजकुंड प्रबंधक की टीम पुलिस चौकी अनखीर ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 29 14 57 11 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सद्दाम (27) है। आरोपी फरीदाबाद के बडखल गांव का रहने वाला है। पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश देशवाल की टीम ने गस्त के दौरान बडखल झील वाले रोड से आरोपी को काबू किया है। आरोपी पुलिस टीम को देख कर भागने लगा था। आरोपी से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुण्ड में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
IMG 20230929 WA0098
 आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को दिल्ली वाली मस्जिद वाले रोड बडखल किसी आने जाने वाले अनजान व्यक्ति से वारदातों को अंजाम देने के लिए 1700/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पहले भी चोरी के 3 व अवैध हथियार का 1 मामला दर्ज है। आरोपी वेल्डर का काम करता है। आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातो को अनजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

Read more

Local News