back to top
Monday, October 20, 2025

अस्पताल से डॉक्टर के लैपटॉप व अन्य दस्तावेज को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिंदर सिंह की टीम ने अस्पताल से डॉक्टर के लैपटॉप और दस्तावेज चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 10 16 15 04 48 81 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जमील है। आरोपी मूल रूप से दिल्ली के फराश खान कॉलोनी का वर्तमान में आरोपी गांव सराय में किराए पर रहता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पल्ला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 17 में चोरी का मामला दर्ज था। 
आरोपी ने एक अस्पताल के डॉक्टर के केविन से लैपटॉप के साथ अन्य दस्तावेज चोरी किए थे जिसमें आरोपी से 4 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, वैवाहिक प्रमाण पत्र व 2 जन्म प्रमाण पत्र बरामद किया है। आरोपी ने लैपटॉप को किसी व्यक्ति को ₹4000 में बेच दिया है। आरोपी मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है। आरोपी भारत में शरणार्थी के रूप में बचपन से रहता है। आरोपी की पहचान अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई है। 
आरोपी दिल्ली में चोरी के मामले में जेल में बंद था जो अभी करीब 1 महीने पहले जमानत पर आया है। आरोपी से लैपटॉप को खरीदने वाले आरोपी की तलाश जारी है जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Read more

Local News