back to top
Thursday, March 19, 2026

आज से सभी भाजपा कार्यकर्ता जिले में प्रचार-प्रसार के लिए हो जायेंगे सक्रिय, जीतेंगे 2024 – विपुल गोयल

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यवक्ता के रूप में आज विस्तारित जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नितियों के तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से जुट चुके हैं।

IMG 20240707 WA0234
इस दौरान विपुल गोयल ने कहा, “यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली का हिस्सा है और भाजपा के सभी पदाधिकारी आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तत्परता के साथ जुट चुके हैं। गोयल ने कहा की 2024 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और उसी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं जिसमें सभी कार्यकर्ताओ को कहा गया है की आज से सब कार्यकर्ता जिले में प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय हो जाएंगे।”
IMG 20240707 WA0237
प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने इस अवसर पर भाजपा की लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है जिसमें स्पष्ट एजेंडा, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता के लिए काम करने की प्रतिबद्धता है। जिसमें सभी कार्यकर्त्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उसी आधार पर हम जनता का विश्वास और 2024 का विधानसभा चुनाव पुरे बहुमत के साथ जीतेंगे।”
IMG 20240707 WA0235
श्री गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस के पास केवल अनर्गल बातें करना, झूठ फैलाना, झूठ की राजनीति करना और हिंदू विरोधी राजनीति करना रह गया है। उनका कोई एजेंडा नहीं है, कोई कार्यकर्ता नहीं है। विपुल गोयल ने अपने सम्बोधन में कहा की कांग्रेस पार्टी तारा सितारा की पार्टी है जिसका अपना कोई भविष्य नहीं है और सब जानते हैं की उनका ना तो आज तक संगठन खड़ा हुआ, ना ही उनमें एकता हुई है ये सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं।”
विपुल गोयल ने कहा की “हमारी पार्टी ने हमेशा विकास और प्रगति के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। गोयल ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो उनके हितों की रक्षा कर सकती है। इससे पहले मां भारती के सामने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की और जिला स्तर पदाधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नेताओं का  बुक्के भेंट कर स्वागत व मान सम्मान किया।
इस मौके पर केंद्रीय समिति की सदस्या श्रीमती सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के अलावा फ़रीदाबाद जिले से अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more

Local News