फरीदाबाद, 25 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 हिन्दुओं की नृशंस हत्या को लेकर फरीदाबाद के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रधान राजेश भाटिया की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
इस दौरान राजेश भाटिया सहित अन्य व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर व कैंडल इत्यादि जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर जिस प्रकार से लोगों की हत्याएं की है, उसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है, ऐसे आतंकियों के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि इस प्रकार के हमले का दुस्साहस करने से पूर्व आतंकी दस बार सोचे। भाटिया ने आगे कहा कि सोमवार को सभी व्यापारी मिलकर डीसी साहब को ज्ञापन देगे।
संजय भाटिया ,रिंकल भाटिया,अमर बजाज,हरीश सेठी,अमनदीप सिंह,जितेन्द्र,
मौजूद रहे।


