back to top
Monday, April 13, 2026

एनआईटी के पानी माफियाओं को संरक्षण देते हैं कांग्रेसी विधायक – धर्मवीर भड़ाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
एनआईटी 86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पानी माफिया का जाल फैला हुआ है और रोजाना करोड़ों रुपए का पानी बेचा जा रहा है । वर्तमान कांग्रेसी विधायक पानी माफिया को संरक्षण दे रहे हैं । मजबूरी बस जनता खरीद कर पानी पीने के लिए मजबूर है । यह कहना है भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने कहा कि जब से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक बने हैं तब से पानी माफियाओं का तांडव और बढ़ गया है।

IMG 20240711 WA0200
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर रैली वेल का पानी आता है लेकिन पानी माफिया उस पानी को रोककर बड़ी-बड़ी टंकियां लगाकर, मशीन लगाकर उस पानी को क्षेत्र में ही बेच रहे हैं । पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता खरीद कर पानी पी रही है ।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा की क्षेत्र में एक दो नहीं सैकड़ो पानी के टैंकर सुबह शाम पानी बेचते दिख जाएंगे । उन्होंने कहा कि इस खेल में कांग्रेस के कुछ निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं । उन्होंने कहा कि हाल में लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ पार्षद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे । ये पार्षद बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और कांग्रेसी विधायक के मुंह से भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना समझ से परे है । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेसी विधायक के भ्रष्टाचार की सबूत सहित पोल खोली जाएगी।

Read more

Local News