back to top
Tuesday, February 24, 2026

एनआईटी-86 क्षेत्र की जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं हुई सपना – धर्मवीर भड़ाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं एक ख्वाब की तरह हो गई है। क्षेत्र में ना बिजली भरपूर मिलती है ना पानी है, ना सड़क है, ना सीवर है । क्षेत्र की जनता हर तरह की सरकारी सुविधाओं के लिए तरस रही है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने परिवार जोड़ो अभियान के तहत जवाहर कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया।

IMG 20231006 WA0117

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में ही गोंछी नाला है जो कूड़े से पूरी तरह से भरा हुआ है। ऐसा लगता है कभी उसकी सफाई हुई ही नहीं है। नाले के आसपास के रहने वाले हजारों लोग गंदगी से बीमार हो रहे हैं। गलियों में सीवर का पानी भरा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम के कर्मचारी कभी क्षेत्र कालोनियों में जाते ही नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता का दुख दर्द समझ रही है और सरकार बनते ही सभी दुख दर्द दूर किए जाएंगे। 
इस मौके पर जिला सचिव मेहर चंद हरसाना, प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, हरजिंदर मेहंदीरत्ता, सुभाष बघेल, सचिन चौधरी ,अमित कुमार, राम गौर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read more

Local News