back to top
Wednesday, February 25, 2026

ओपन जिम हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं- राजेश नागर

Share

हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने सेक्टर 35 अशोका एनक्लेव में ओपन जिम का उद्घाटन किया 

फरीदाबाद,09 जून, रूपेश कुमार । सेक्टर 35 स्थित अशोका एनक्लेव में हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर अशोका पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। मंत्री राजेश नागर ने फीता काटकर ओपन जिम जनता को समर्पित किया और लोगों से इसका सदुपयोग करने के लिए कहा। 
1001063407
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं जिन्हें संबोधित करते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा आप सभी परिवार चलाने वाली होम मेकर हैं लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। आप अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो आप अपने परिवार का भी अच्छे से ख्याल रख सकेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि इस ओपन जिम का इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको घर से बाहर आना पड़ेगा और पसीना बहाना पड़ेगा, जिससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वहीं इस बहाने से आपको बाहर की स्वच्छ हवा लेने का भी काम पूरा हो जाएगा। 
1001063403
उन्होंने सभी से कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार बहुत बेहतरी के साथ आपकी भलाई के कार्य कर रही है। आप देख रहे हैं सभी तरफ विकास कार्य चल रहे हैं और सबसे ज्यादा प्रशासन में सुशासन देने का काम किया जा रहा है। आपको फिर भी किसी प्रकार की कोई शिकायत या समस्या है तो आप मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। मैं बड़ी सहजता के साथ पहले की तरह आज भी सभी से मिलता हूं। इसके साथ ही रविवार को मेरे घर पर लगाए जाने वाले खुले दरबार में भी आप अपनी बात रख सकते हैं। 
1001063399

राजेश नागर ने कहा कि मुझे सरकार ने जो महकमा दिया है, उसमें बहुत सुधार किए हैं। इस बार भी किसानों का अनाज समय पर लिया और समय पर उनका पैसा दिया गया है। इसी के साथ अनाज मंडियों का बहुत अच्छे से व्यवस्थापन किया गया है और राशन का वितरण में भी पहले के मुकाबले काफी सुधार आया है। 
इस अवसर पर मीना भडाना, अशोका पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष, चितरंजन विश्वास, प्रदीप सक्सेना, मुकेश कौशिक, एच एन वालिया, आसू, पचौरी, राजकिशोर यादव, संतराम तंवर, सचदेवा, सुरेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, राहुल यादव, वरिष्ठ नागरिक ओपी मदान, मुकेश शर्मा, वासुदेव शर्मा तिलपत, शंकर ठाकुर, संतराम, भाजपा आईटी जिला सहसंयोजक मनीष द्विवेदी, तिलपत मंडल महामंत्री नितिन शर्मा आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Read more

Local News