back to top
Saturday, March 21, 2026

कच्ची शराब बनाकर सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार,20 लीटर कच्ची शराब बरामद

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
 20 नवम्बर को पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम गस्त के लिए चौकी क्षेत्र में मौजूद थी जो टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्दा कच्ची शराब बनाता है औऱ शराब को सप्लाई करने के लिए आए गा। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कच्चा चुंगी रोड़ फरीदाबाद पर नाका बंदी की जहां पर आरोपी गोबिन्दा काबू 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

1000469845
गिरफ्तार आरोपी गोविन्दा इस्माईलपुर फरीदाबाद का रहने वाला है। जिसमें पूछताछ पर बतलाया कि वह पैसे कमाने के लालच में कच्ची शराब बनाता है। 
1000469896
पूर्व रिकॉड के अध्ययन से पाया गया है कि आरोपी पर पूर्व में भी शराब तस्करी का एक मामला दर्ज है, साथ ही एक लडाई- झगडे का मामला भी उसके विरुद्ध पंजीकृत है।  आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Read more

Local News