DEKHO NCR
फरीदाबाद, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मूलचन्द निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद, एस्कॉर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर है उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11/12 अप्रैल की रात को जब वह ड्यूटी करके घर जाने के लिए निकला तो कंपनी के गेट पर ही कुछ कर्मचारियों ने उसे रोक लिया।
जिनके हाथ में लाठी-डंडे, सरिया और कुल्हाडी थी। जहां पर उन्होंने उसके साथ मार पिटाई की। जिसकी शिकायत थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी कमल(29) निवासी गांव मिर्जापुर जिला उन्नाव हाल सेक्टर-4, प्रकाश(21) निवासी गांव सलेमपुर जिला सिवान बिहार हाल सेक्टर-8 व शिवम(19) निवासी गांव सीही फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एस्कॉर्ट कंपनी में काम करते थे और उनकी काफी बार सुपरवाइजर से काम को लेकर बहस हो चुकी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए तीनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको पीटने की योजना बनाकर पीटा था।


