back to top
Wednesday, February 25, 2026

कांग्रेस सरकार बनने पर फरीदाबाद को फिर किया जाएगा विकसित – भूपेंद्र हुड्डा

Share

यशपाल नागर व रोहित नागर के संयोजन में हुआ पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत
चाय के प्रोग्राम के माध्यम से यशपाल नागर ने ठोकी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी

फरीदाबाद,11 फरवरी(रूपेश देव)। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर के सेक्टर-14 स्थित निवास पर रविवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान की चाय का प्रोग्राम राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। चाय का प्रोग्राम तो एक बहाना था, यशपाल नागर ने इस प्रोग्राम के माध्यम से जहां पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हु्डडा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान से अपने राजनैतिक संबंधों को सार्वजनिक किया वहीं इस प्रोग्राम के बाद लोकसभा क्षेत्र से यशपाल नागर ने मजबूत दावेदारी पेश की है। 

11fbd18
उन्होंने मंच से श्री हुडडा को यह भी कह दिया कि आप आदेश करो, सेक्टर-12 में लाखो-लाखों की रैली करके दिखा देंगे। इस प्रोग्राम के बाद नागर ने उन लोगों का भ्रम भी खत्म कर दिया जो कहते थे कि श्री हुड्डा व उदयभान से उनकी नजदीकियां नहीं है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहित नागर द्वारा सेक्टर-14 स्थित अपने निवास पर आयोजित सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने दस वर्षो के कार्यकाल के दौरान हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया है, जो फरीदाबाद कांग्रेस सरकार में कभी विश्व के मानचित्र पर अंकित हुआ करता था, आज वही फरीदाबाद बदहाली, बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हो रहा है। 
20240211173010 IMG 2185
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा व फरीदाबाद को फिर से विकास की दौड़ में आगे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे प्रलोभन व वायदे करके सत्ता में तो आ गई, लेकिन जनता से किया एक भी वायदा पूरा नही किया, आज लोग भाजपा को सत्ता सौंप अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है।  
20240211180401 IMG 2287
इस अवसर पर यशपाल नागर व रोहित नागर सहित शहर के मौजिज लोगों ने उनका बड़ी माला पहनाकर एवं सम्मान रूपी पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर चौ. भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में फरीदाबाद को आगे ले जाने के लिये बहुत से कार्य किये। लेकिन मौजूदा सरकार के 9 वर्षों में फरीदाबाद को फकीराबाद कहा जाने लगा।  
उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 महीना करने और जिनकी पेंशन काटी गयी है उसे दोबारा शुरु करने का वादा किया। हुड्डा ने कहा कांग्रेस सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, मकान बनवाएंगे, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना फिर लागू करेंगे और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि ने बीजेपी सरकार के झूठे वायदों को गिनाते हुए जनता से पूछा कि इन्होंने एक भी वायदा पूरा किया हो तो जनता बताए। लोकसभा चुनाव सामने है। अकेले फरीदाबाद में कई हजार फैक्ट्रियों में ताला लग गया। नोटबंदी की लाइनों में 168 लोगों की जान चली गई। लोगों को फैसला करना होगा कि क्या नोटबंदी से अमीरों का काला धन सफेद नहीं हुआ। फरीदाबाद की बात करते हुए उदयभान ने कहा कि हर व्यक्ति को छत देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया।  पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग, प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। 
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर ने भूपेंद्र हुडडा, उदयभान का स्वागत समारोह में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि नौ सालों में भाजपा के मंत्री, विधायकों ने केवल प्रापर्टी डीलिंग की है, उन्हेें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है, स्मार्ट सिटी के नाम पर यहां केवल टूटी सडक़ें और जगह-जगह फैला कूडा है इसलिए अब लोगों को जागरूक होना चाहिए और ऐसे लोगों को वोट की चोट से जवाब देना चाहिए। 
इस अवसर पर पूर्वमंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुभाष चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला, गफ्फार कुरैशी, योगेश गौड़, नितिन सिंगला, वीरपाल गुर्जर, सुमित गौड़, नीरज गुप्ता, कुंवर बालू, सिंह, तरुण तेवतिया, राजेश खटाना, विकास वर्मा नंबरदार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।


Read more

Local News