back to top
Sunday, April 12, 2026

कृष्णपाल को क्राइम ब्रांच ने देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)। पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0618 172107
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कृष्णपाल है जो भैंसरावली गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित सेक्टर 58 थाना एरिया से काबू किया था। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और बिन्नू भैंसरावली गैंग का सदस्य है। इसके खिलाफ वर्ष 2020 में भूपानी थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है और वह उसमें ढाई साल जेल में सजा भी काट चुका है।
 आरोपी करीब एक साल पहले जेल से बाहर आया था जो बाहर अपने के बाद उसने अपनी सुरक्षा के लिए गढ़गंगा से एक देसी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस ₹13000 में खरीदे थे जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी ने दो कारतूस हवाबाजी में फायर कर दिए जिसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

Read more

Local News