back to top
Sunday, April 12, 2026

कृष्णपाल गुर्जर पर भरोसा जताने के लिए एनआईटी-86 की जनता का आभार – धर्मवीर भड़ाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 जून(रूपेश देव)। कृष्णपाल गुर्जर की जीत के बाद पूरे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। मंगलवार से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। हर कोई चाहता है कि इस बार कृष्ण पाल गुर्जर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने और फरीदाबाद को विकास के विकास को बुलंदियों तक पहुंचाएं । यह विचार भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना ने उस वक्त व्यक्त किया जब कोट गांव के सरपंच सहित सैकड़ों लोग उनके दफ्तर पहुंचे और उनके साथ अपनी खुशियां साझा की।

Screenshot 2024 0606 163341
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में फिर उस दिन बड़ा जश्न मनाया जाएगा जिस दिन कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में शहर हो या गांव हर जगह से भाजपा को वोट मिली और यहां तक की कांग्रेस उम्मीदवार को उनके निवास स्थान सैनिक कॉलोनी के बूथों पर भी पराजय का सामना करना पड़ा । उन्होंने कहा कि सैनिक कॉलोनी में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भरपूर विकास कार्य करवाए जिस कारण वहां के लोगों ने मंत्री जी पर फिर भरोसा जताया और कांग्रेस उम्मीदवार को धूल चटा दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार लगभग 25 साल तक सत्ता में रहे लेकिन वो अपने गांव तक में विकास कार्य नहीं करवा पाए जिसका खामी आज उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के कोट मांगर सहित अधिकतर गांवों में भाजपा को जमकर बढ़त मिली। उन्होंने कोर्ट गांव वालों का आभार जताया। इस अवसर पर गांव के सरपंच केसर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा । इस मौके पर गांव की सरदारी मौजूद रही।

Read more

Local News