back to top
Thursday, March 19, 2026

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलना, मोदी के तानाशाह राज के अंत की शुरुआत – हरेंद्र भाटी

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 मई(रूपेश देव)आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम जमानत देकर देश की जनता का न्यायिक प्रणाली में विश्वास बढ़ाया है। आप कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है।

फरीदाबाद के मैगपाई होटल में कार्यकर्ताओ ने अपने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी के नेतृत्व में अपनी खुशी जाहिर की।
Screenshot 2024 05 11 19 39 44 06 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
आप जिला अध्यक्ष कुमार हरेंद्र भाटी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय से केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से INDIA में मोदी के तानाशाह राज के अंत की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र से बीजेपी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है, बीजेपी की विदाई तय है। आने वाले समय में केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।
Screenshot 2024 05 11 19 39 21 61 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि मोदी ने देश में नफरत को फैलाया है जिसे अब जनता आज समझ चुकी है और INDIA गठबंधन की सरकार को देश मे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आम आदमी पार्टी के सचिव प्रवेश मेहता ने कहा अबकी बार जनता भाजपा की जनता विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। भाजपा की नीतियों में जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। 
प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल की रिहाई आम जनता की जीत है जिसमे आम जनता के लिए रोजगार , मंहगाई , शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं देने के लिए जीत हुई है।
इस प्रोग्राम की शोभा में चार चांद उस समय लग गए जब आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने आम आदमी पार्टी के परिवार को बढ़ाते हुए पार्टी को और मजबूत किया आज उनके द्वारा इकराम जलाल, विकास ठाकुर, शमशाद, शाहनवाज पाशा, सज्जाद गौचीं, डॉक्टर युसूफ, अनस खान, निसार, वसीम शर्मा एवं पंकज सिंह एक्स आर्मी आदि को उनके सैकड़ो साथियों सहित आम आदमी पार्टी परिवार में ज्वाइन कराया।
उन्होंने कहा कि पार्टी में आए सभी नए साथियों का स्वागत है पार्टी अपने साथियों के साथ उनके सुख और दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी है पार्टी को ज्वाइन करते ही सभी साथियों ने कहा कि हम पार्टी के साथ तन मन धन से खड़े हैं पार्टी जहां जो कार्य बोलेगी जी जान लगाकर पार्टी के लिए वह कार्य पूरा करके देंगे। इस दौरान जिले के अनेकों पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more

Local News