DEKHO NCR
चंडीगढ़, 19 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ में मुलाकात की।
श्री आनंदपुर साहिब से विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल शहर के समग्र पुनर्विकास के लिए कई अहम मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
मंत्री बैंस ने कहा कि नंगल, जो कभी देश के सबसे सुंदर और योजनाबद्ध शहरों में गिना जाता था, अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है। उनकी मांगों का उद्देश्य नंगल को उसकी पुरानी गरिमा लौटाना और वहां के नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर देना है।