back to top
Friday, March 20, 2026

केबल तार की चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक गतिविधियो में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशानिर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ इंचार्ज अशोक कुमार व उनकी टीम ने  हुड्डा विभाग की तरफ से लगाई जा रही केबल की चोरी करने के अभियोग में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

WhatsApp%20Image%202024 08 28%20at%205.55.39%20PM
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुड्डा विभाग की तरफ से सेक्टर-75 में electrification street light का टेंडर M/S लोहान इलेक्ट्रिकल नरवाना, जीन्द को दिया हुआ है। 04 अगस्त फर्म के सुपरवाईजर के द्वारा थाना BPTP में मामला दर्ज कराया कि सेक्टर-77 में नारायणा पेट्रोल पम्प के सामने फर्म द्वारा अपनी केबल तार स्टोर कर रखी थी। किसी अनजान व्यक्ति ने वहा से केबल चोरी की है। जिसपर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा DLF की टीम के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलताफ, अमिर उर्फ भूरा और फिरासत का नाम शमिल है।
तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी अलताफ को पल्ला पुल तथा आरोपी अमिर उर्फ भूरा को चंदीला चौक तथा आरोपी फिरासत को चंदीला चौक सेक्टर-89 एरिया से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आपस में जानकार है। अलताफ व अमिर उर्फ भूरा दोनों कबाडे का काम करते है तथा फिरासत इन दोनों के साथ लेबर का काम करता है। 
तीनों आरोपियों ने मिलकर नारायणा सेक्टर-77 के सामने से केबल के बंडल चोरी किए थे। जिन्होने केबल बंडलों को आगे किसी अन्य कबाडी को बेच दिया था। अलताफ से केबल के तार बेचने के संबंध में  70000/-रु बरामद किए गए है। जिसको जेल भेजा गया है। अन्य दोनों पुलिस रिमांड पर है। जिनसे मामले में गहनता से पूछताछ कर बरामद की जाएगी व अन्य आरोपियो की तलाश की जाएगी।   

Read more

Local News