back to top
Friday, March 20, 2026

खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 24 अप्रैल
(रूपेश कुमार )
। 
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

fbd%209

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीठापुर दिल्ली वासी अरुण राय ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह एक सांसद का सामाजिक कार्य देखता है, जिसकी वजह से महेश अवाना वासी मीठापुर दिल्ली शिकायतकर्ता व कथित सांसद को लेकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां करता है, जिसका जवाब सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए उसके द्वारा भी दिया जाता है, जिस वजह से रंजिश चल रही है। 28 फरवरी को खालसा गार्डन सूरजकुंड रोड में उसके दोस्त के बेटे की शादी थी, जहां पर वह अपने दोनों बेटे अनिकेत व अंकित के साथ आया हुआ था। जब घर जाने के लिए उसका बेटे अनिकेत पार्किंग से गाड़ी लाने के लिए गया तो वहां से झगड़ा की आवाज आई, जब वह व उसका दूसरा बेटा अंकित वहां पहुंचा तो अमर अवाना व अमन अवाना अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पर उसके बेटे को पीट रहे थे, जिन्होंने हमें देखते ही हमारे ऊपर फायर कर दिया। जिस पर थाना सूरजकुंड में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आनंद अवाना(34) वासी बदरपुर दिल्ली को जैतपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी आनंद अवाना ने पूछताछ मे बताया की वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है उसने 28 फरवरी को अनिकेत पर डंडो से वार किया था तथा अमर व अमन दोनो आनंद के चाचा के लडके है आरोपी अमन को पहले ही गितफ्तार किया जा चुका है वारदात मे शामिल बाकी आरोपियों की तलाश अपराध शाखा द्वारा कि जा रही है  
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Read more

Local News