फरीदाबाद,22 नवंबर
(रूपेश देव)। गांव मोटूक कूड़ा घर के खिलाफ लंबनी ग्रामीणों ने राज्य मंत्री राजेश नगर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताकर ज्ञापन सौंपा। इस पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने तुरंत शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और चंडीगढ़ अधिकारियों एवं फरीदाबाद निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास को फोन पर समस्या के समाधान के लिए कोई सुझाव निकालने की बात कही, साथ ही साथ मंत्री ने कहा कि वह स्वयं कल मौके का मुयाअना करके आएंगे। राज्यमंत्री राजेश नागर ने उनकी हर संभव सहायता करने की बात कही।
Share
DEKHO NCR
ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद राज्यमंत्री राजेश नागर ने स्वयं मौके का मुयाअना कर और नगर निगम अधिकारियों से संबंधित विषय में जानकारी लेने के बाद प्लांट को कहीं और लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की निति को लेकर ही योजनाएं बनाती है। वह अपने प्रयास कर इस प्लांट को कहीं और स्थानांतरित करवाकर उन्हें राहत दिलवाएंगे।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने उनकी हर संभव मदद की बात कही। श्री नागर ने कहा कि आप लोगों ने हमेशा हमारा साथ दिया है, मैं भी आपकी परेशानी को यथासंभव दूर करवाने की कोशिश जरूर करूंगा।
इस अवसर पर कई गावों के सरपंच और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Read more



