back to top
Wednesday, March 18, 2026

गोतस्करों ने गोसेवक व पुलिस पर बरसाए पत्थर, हवाई फायर भी किए

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 दिसंबर(रूपेश देव)। थाना धौज इलाके में गो तस्कर और गो सेवक-पुलिस का आमना सामना हो गया। तस्करों ने गो सेवकों पर पत्थर फेंके और हवाई फायर भी किए, लेकिन आलमपुर गांव में तस्कर अपने आप को घिरा हुआ देखकर गायों से भरी गाड़ी को छोडकऱ भाग गए। गो सेवकों ने गायों को गोशाला पहुंचाया। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तडक़े पाखल गांव के पास मौजूद थी। 


21fbd09


वहीं लीव फॉर नैशन के संस्थापक अनिल कौशिक को गो तस्करी के बारे में जानकारी मिली। वह अपनी टीम के साथ पाली चौक के निकट पहुंच गए। वहीं पुलिस ने नाका लगा लिया, लेकिन तस्कर नाके को देखकर गाड़ी मोड़ कर नेकपुर गांव की ओर भागने लगे। पुलिस और गो  सेवकों ने तस्करों की उस पिकअप गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया, जिसमें गाय व बछड़े लदे हुए थे। तस्करों ने गो सेवकों की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हवाई फायर भी किए। 

आरोपी फिर फतेहपुर तगा होते हुए आलमपुर गांव में पहुंच गए। पुलिस और गोसेवकों ने तस्करों को घेर लिया। शोर शराबा होने पर गांव के लोग भी लाठियां लेकर बाहर निकल आए, लेकिन इस बीच मौका पाकर तस्कर गाड़ी छोडकऱ भाग गए। सेवकों ने गाय-बछड़े गोशाला पहुंचाए और पुलिस ने उनकी गाड़ी से पत्थर, रस्सी, एक चाकू और गायों के बीच में एक कारतूस बरामद किया।


Read more

Local News