back to top
Wednesday, February 25, 2026

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना लोकतंत्र की जीत – हरेंद्र भाटी

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 फरवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीमकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए आम आदमी पार्टी-कांग्रेस के उम्मीदवार को मेयर घोषित करने पर आम आदमी पार्टी फरीदाबाद के अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने खुशी जताते हुए इसे लोकंतत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने भाजपा उम्मीदवार की जीत रद्द करके भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाया है और इससे यह साबित हो गया है कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

Screenshot 2024 02 20 17 44 42 84 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
 यहां जारी प्रेस बयान में हरेंद्र भाटी ने कहा कि  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी छत्तीस बिरादरियों के हक-हकूक की आवाज उठा रही है और इसी के चलते दो बार दिल्ली और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है और चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनावों में भी अब आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम फहरा दिया। 
उन्होंने कहा कि जनता ने देख लिया कि भाजपा ने जिस प्रकार से लोकतंत्र का हनन किया था उन्हें अपनी किए की सजा मिल गई और अदालत में आम आदमी पार्टी की जीत हुई। उन्होंने इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली, पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी जीत हासिल करेगी।


Read more

Local News