back to top
Wednesday, February 25, 2026

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या – हरेंद्र भाटी

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,31 जनवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ में मेयर चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की गई धांधली को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। फरीदाबाद के सेक्टर-11 स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी, प्रदेश सह -सचिव राकेश भड़ाना, प्रदेश सह -सचिव प्रवेश मेहता,प्रदेश सचिव लीगल विंग्स दिनेश भारद्वाज,ब्लॉक प्रधान चौधरी चन्द्र पाल, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष देवराज गौर, रवि भड़ाना आदि ने कहा कि भाजपा की बेइमानी वीडियो में कैप्चर हो गई है। जबरदस्ती मेयर बनाना पूरी तरह से गलत है। मसला यह नहीं कि मेयर किसका बनना चाहिए, चुनावों मे हार जीत लगी रहती है, कभी वो जितते है तो कभी हम, परंतु देश नहीं हारना चाहिए, देश जरूरी है। जनतंत्र नहीं हारना चाहिए, पार्टिया आती जाती रहती है, मेयर आते जाते रहते है। 

Screenshot 2024 01 31 16 19 35 24 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6
उन्होंने कहा कि दो साल बाद चंडीगढ़ में चुनाव हुए जिसमें 13 आम आदमी पार्टी के पार्षद, सात कांग्रेस के और 15 भाजपा प्लस एक अकाली दल शामिल थे। इंडिया गठबंधन होने के चलते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ हो गए, जिस हिसाब से 20 उनके पार्षद हो गए और 16 भाजपा के, इसके बावजूद भाजपा ने सभी मर्यादाओं का हनन करके अपना मेयर बना दिया। 
उन्होंने कहा कि आज मेयर के चुनाव में तो ये लोग रंगे हाथों पकड़े गए, ये वीडियो सामने आ गया। अभी तक देश में ना जाने कितने चुनावों में इन्होंने इस क़िस्म के फर्ज़़ीवाड़े किए होंगे, ना जाने कितने चुनाव इस तरह बेईमानी से जीते होंगे? चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े बेईमानी करके भाजपा को जिता दिया गया। देश के लोकतंत्र के लिए ये गुंडागर्दी बेहद ख़तरनाक है।


Read more

Local News