DEKHO NCR
फरीदाबाद,08 दिसंबर
(रूपेश देव)। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने 07 दिसंबर को कार्यवाही करते हुए भरत विहार दयालबाग से जुआ खेलने वाले 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रवि कुमार निवासी गोतम पुरी बदरपुर नई दिल्ली, राजीव निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़ पुर, विनय कुमार निवासी बुध बाजार पुल प्रहलादपुर नई दिल्ली, नेम सिंह निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़ पुर, मोमिन निवासी आली गांव गोतम पुरी नई दिल्ली, जतिन निवासी गांव दासकी जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश, अमित निवासी गांव मेवला महाराजपुर फरीदाबाद, विजय वासी ओखला फेस 1 नई दिल्ली, मोनु वासी तुगलकाबाद नई दिल्ली का नाम शामिल है।
आरोपियों से मौके पर 27,720 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ खेलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की गई।


