back to top
Sunday, April 12, 2026

टेंट की दुकान से 44 हजार रूपए चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,38 हज़ार रुपए बरामद

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 मार्च(रूपेश देव)। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG 20240328 WA0162
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आसिफ (25) तथा रफीक (24) का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के बड़खल गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 26 मार्च की रात सूरजकुंड एरिया में जमाई कॉलोनी में स्थित एक टेंट की दुकान से रात 12:00 बजे अलमारी से 44000 रुपए की चोरी की थी। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वह टेंट लगाने के लिए धोज़ गया हुआ था और जब रात को आकर उसने देखा तो उसके दुकान की दीवार टूटी हुई थी और अलमारी खुली पड़ी थी जिसमें से ₹44000 गायब थे। 
पीड़ित ने बताया कि उसे उक्त दोनों आरोपियों पर शक है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को झील रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पैसों में से 38000 रुपए बरामद किए गए।
 पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदि हैं तथा स्मैक का नशा करते हैं और इंजेक्शन लगाते हैं। आरोपी आसिफ चार-पांच बार चोरी के मामलों में जेल की सजा काट चुका है। आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं जिन्हें पूछताछ पूरी होने के पश्चात अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Read more

Local News