back to top
Tuesday, February 24, 2026

डिजिटल रजिस्ट्री प्रणाली ने बदली प्रक्रिया की तस्वीर : मैरी कॉम

Share

ग्रीन फील्ड में ऑनलाइन रजिस्ट्री कराकर मैरी कॉम ने बेची प्रॉपर्टी, डिजिटल प्रणाली की खुलकर सराहना

फरीदाबाद । पद्म भूषण सम्मानित एमसी मैरी कॉम ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने से अब उन्हें तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। मुक्केबाज़ एमसी मैरी कॉम ने आज ग्रीन फील्ड, सेक्टर-46 में ऑनलाइन रजिस्ट्री कराकर प्रॉपर्टी सेल की है।

image editor output image 1533973980 17641645032878088720196821441213

मैरी कॉम ने आगे कहा कि पूरी प्रक्रिया के डिजिटल होने से रजिस्ट्री कार्य में पारदर्शिता और सुगमता आई है। दस्तावेज़ों का ऑनलाइन सत्यापन तेज़ी से सम्पन्न हो रहा है, जिससे लोगों को तुरंत और भरोसेमंद सेवा प्राप्त हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रणाली नागरिकों के अनुभव को और सहज बनाएगी तथा सरकारी सेवाओं में तकनीकी रूपांतरण को और गति प्रदान करेगी।

उन्होंने हरियाणा सरकार के इस कदम को प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री न केवल प्रक्रियाओं को सरल बनाती है, बल्कि शासन प्रणाली में दक्षता भी बढ़ाती है। एमसी मैरी कॉम ने कहा कि उपायुक्त विक्रम सिंह के सक्षम नेतृत्व और बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद की प्रभावी देखरेख में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली सुचारु, सुविधाजनक और नागरिक-हितैषी रूप से संचालित हो रही है, जिससे सेवाओं की पारदर्शिता और गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार आम जनता की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते रहेंगे।

इस मौके पर तहसीलदार नेहा सहारन और नायब तहसीलदार उमेश कुमार मौजूद रहे।

Read more

Local News