back to top
Wednesday, February 25, 2026

डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। गांव अनखीर स्थित श्याम नगर कॉलोनी में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्ची अपनी 6 वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर में अकेली थी। उनकी मां संजना शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था।


02 12 2023 student child death 23595044

बच्ची की नानी सरस्वती ने बताया कि उनकी मां संजना अपनी छोटी बेटी किरण को बड़ी बेटी के साथ घर छोड़ कर गई थी। लेकिन, बड़ी बेटी का ध्यान भटक गया और किरण खेलती-खेलती बाथरूम की तरफ  चली गई। जहां पर वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। जब मां संजना वापस आई तो डेढ़ साल की बच्ची किरण पानी की बाल्टी में डूबी मिली।

जिसके बाद उसने अपने भाई योगेश और उन्हें इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वह लोग बच्ची को लेकर एक पास के डॉक्टर के पास गए। लेकिन, डॉक्टर ने बच्ची को बीके अस्पताल में ले जाकर दिखाने के लिए कहा। जब वह बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरस्वती ने बताया कि बेटी संजना सोनीपत में पति और बच्चों के साथ रहती है। वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर लगभग दो महीने पहले मायके में रहने के लिए आई थी।


Read more

Local News