back to top
Friday, October 24, 2025

देश का हर नागरिक ले भारत को विकसित बनाने का संकल्प – कृष्णपाल गुर्जर

Share

विकसित भारत संकल्प यात्रा से वार्ड नंबर 1 के लोगों की हर समस्याओं का होगा निवारण – मुकेश डागर

फरीदाबाद,02 दिसंबर(रूपेश देव)। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रति नागरिकों के स्नेह और भागीदारी को देखते हुए, विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन का नाम ‘विकास रथ’ से बदलकर ‘मोदी का गारंटी वाहन’ कर दिया गया। ‘मोदी का गारंटी वाहन’ अब तक 12,000 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुका है, जहां लगभग 30 लाख नागरिक इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं की भागीदारी की भी सराहना की। 

PN 3%20(6)
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर आज फरीदाबाद के वार्ड नंबर 1 जीवन नगर में विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

IMG 20231202 WA0134
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की जरूरतों को पहचानने और प्राकृतिक न्याय-सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के आधार पर उन्हें उनके अधिकार देने के केंद्र और प्रदेश सरकार के विजन ने नई आकांक्षाएं पैदा की हैं और करोड़ों नागरिकों में उपेक्षा की भावना समाप्त की है। जहां दूसरों से अपेक्षाएं खत्म होती हैं, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।
PN 3%20(5)
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की 17 योजनाओं तथा प्रदेश की सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जहाँ-जहाँ यह “मोदी की गारंटी” वाली गाड़ी जाएगी, वहां प्रशासन द्वारा सभी विभागों के स्टाल भी स्थापित किए जाएँगे। जिससे आमजन एक ही जगह पर सभी सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ ले पाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आमजन तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचेगी। जो आमजन तक केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करेगी। 
IMG 20231202 WA0142
भाजपा नेता मुकेश डागर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह यात्रा समाज के विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। इस यात्रा से वार्ड नंबर 1 के गरीब वर्गों के लोगों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग के लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।  इस यात्रा के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार व अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। यहाँ पर 11 स्टॉल लगाए गए हैं। यदि किसी का आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता या अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं बनी है तो उनका मौके पर ही विभागों द्वारा पंजीकरण किया जा रहा है। 
IMG 20231202 WA0136
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड नंबर 1 में  लगभग 42 लाख की लागत से कई गलियों का नारियल फोड़कर उदघाटन किया।
IMG 20231202 WA0186
कार्यक्रम में समिति के सदस्य व  भाजपा नेत्री नीरा तोमर, कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, कनिष्ठ अभियंता अजीत सोरोत के अलावा विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग व लाभार्थी मौजूद रहे।

Read more

Local News