back to top
Wednesday, October 22, 2025

देश को विकसित बनाने के लिए हर नागरिक भागीदारी हो सुनिश्चित – राजेश नागर

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 दिसंबर(रूपेश देव)तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक भागीदारी सुनिश्चित हो।विधायक राजेश नागर ने शुक्रवार को गांव मंझावली में विकसित भारत संकल्प यात्रा संवाद कार्यक्रम में की बतौर मुख्य शिरकत करते हुए कहा कि सरकार अन्तोदय योजना के तहत गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान करने के लिए प्रयासरत है। गरीब परिवारों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं लाभ दिया जा रहा है।   

IMG 20231201 WA0116

उन्होंने कहा कि पहली बार देश का ऐसा कोई प्रधानमंत्री है, जिसने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। वर्ष 2047 को जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष हो जाएंगे तो भारत देश भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा। इसके लिये हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। 
IMG 20231201 WA0117
विधायक राजेश नागर गांव मंझावली में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे थे। जहां उन्होंने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि सरकार आपके द्वार आकर वहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवा रही है।
IMG 20231201 WA0118
 विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति इन योजनाओं से सम्बन्ध रखता है, उन्हें योजना का लाभ यदि किसी कारणवश नहीं मिला है, तो उनका मौके पर ही फार्म भरवाकर उन्हें योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवाना है। यह यात्रा यह यात्रा जिला के प्रत्येक गांव व  शहरी वार्डों में जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उस बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाएगी। हरियाणा के सभी गांवों और शहरों के सभी वार्डो में यह यात्रा पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 विधायक राजेश नागर ने कहा कि  केन्द्र में मौजूद मोदी  सरकार व हरियाणा में मनोहर सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए चहुक विकास के निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि आपके गांव में भी जो समस्याएं या विकास रूपी कार्य मेरे संज्ञान में लाए गये, मैने उन्हें करवाने का काम किया है। चाहे उन कार्यों में सडक़ों का निर्माण हो, सामुदायिक भवन  का निर्माण हो, बिजली, पानी का कार्य हो या अन्य कोई विकास कार्य हो। उन्होंने कहा कि मैं दावे से कहता हूं कि हमारी सरकार में गांवों में इतने विकास कार्य हुए हैं,जितने पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। 
 उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ लोगों को भी मिल रहा है, चाहे उसमें सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता, विधवा पैंशन या अन्य किसी प्रकार की पैंशन योजना शामिल हो। आयुष्मान योजना के तहत जिस व्यक्ति की आय 1.80 लाख से कम है, उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया गया है। इसका अब दायरा बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया है। जिस व्यक्ति की वार्षिक आय तीन लाख रुपये है, वह 1500 रुपये की राशि जमा करवाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। हरियाणा में चिरायु योजना के तहत हर नागरिक के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।  ताकि यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी हो, तो उसका प्रारम्भिक चरण में पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके। अब कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नही है।
विभागों द्वारा यहां पर स्टाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जो जानकारी दी जा रही है, उसका अवलोकन किया और उपस्थित सभी को कहा कि जो भी व्यक्ति योजना का लाभ लेने से किसी कारणवश वंचित रह गया है, उसका मार्गदर्शन करते हुए, उसे योजना का लाभी दिलवाएं। इस मौके  ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
 विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मिलकर कार्य करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की तकदीर बदलने का काम करेंगे। हमें अपने देश को स्वर्णिम देश बनाने का काम करना है। उन्होने इस मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्तान के लगभग 2.50 लाख गांवों में यह यात्राएं आयोजित करके आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। 
इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, दूसरा विकासशील देख जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, हमें संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है। 
कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नही होता, इसलिये हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है।
 इस मौके पर उपस्थित सभी को कहा कि वे इस यात्राओं का लाभ उठाएं। यहां पर सभी विभागों के स्टाल लगाए गये हैं जहां पर लोगों को उनके विभाग से सम्बन्धित जो योजनाएं क्रियान्वित हैं।  उस बारे विस्तार से जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को उन्होंने कहा कि वे लोगों को घरों से लाकर इन योजनाओं के बारे जानकारी उपलब्ध करवाएं और जो भी व्यक्ति जिस योजना के तहत पात्र है उसे योजना का लाभ दिलवाने में उसका सहयोग करें। यही यात्रा को निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य है।
 विधायक राजेश नागर का गांव मंझावली में पंहुचने पर सरपंच रमेश चन्द्र के नेतृत्व में स्वागत समिति व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। 
कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की भजन मंडली ने गीतों व भजनों के माध्यम से सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
लोगों को यह मिला लाभ:-
 इस मौके पर जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, चाहे उसमें आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजना का किसी किसान को लाभ मिला है, या स्वास्थ्य विभाग से जिस योजना का लाभ मिला है, उन लाभार्थियों ने योजना का लाभ मिलने का अनुभव सांझा करते हुए सरकार का आभार भी व्यक्त किया।
 

Read more

Local News