back to top
Saturday, March 21, 2026

देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम 24 नवम्बर को गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से नासिर के पास देसी कट्टा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कैली बाईपास रोड से नासिर को मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। जिससे देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नासिर उर्फ भोपा बताया जोकि रुवड मोहल्ला  गांव धौज का रहने वाला है। 

1000478215
आरोपी ने देसी कट्टा व जिंदा रोंद किसी अनजान व्यक्ति से नहूं बस स्टैण्ड से 5000/- रु में खरीदा था। आरोपी से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। इस मोटरसाइकिल के संबंध में राकेश कुमार निवासी  सजय कालोनी सैक्टर 23 फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में चोरी का उपयोग पंजीकृत है। 5 जुलाई को NBG TECHNICAL COMPANY नियर पवन हास्पिटल सैक्टर 56 बल्लभगढ  से आरोपी ने की थी चोरी
आरोपी पर पूर्व में चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। 

Read more

Local News