back to top
Wednesday, March 18, 2026

धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

Share

मंत्री राजेश नागर ने लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल के साथ मिलकर लगाए पौधे

फरीदाबाद,30 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज भतोला में पौधरोपण में भागीदारी की। इसका आयोजन लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा किया गया था। 

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं ।हमें इनकी संख्या निरन्तर बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर स्वच्छ हवा के लिए वृक्षों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को वृक्ष लगाते रहना चाहिए। जितना अधिक धरती पर हरियाली होगी उतना अधिक प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर नियंत्रण होगा। 
1001132577
नागर ने कहा कि हमारी सरकार भी स्वच्छ पर्यावरण के लिए कार्य कर रही है लेकिन इसमें सामाजिक संगठनों का सहयोग मिलता है तो वह सोने पर सुहागा हो जाता है। उन्होंने लायंस क्लब की कोशिश की प्रशंसा की। नागर ने कहा कि वृक्षों को अपने बच्चों के जैसे ही पाल पोसकर बड़ा करना चाहिए क्योंकि हम बेशक अपनी एक दो पीढ़ियों का ख्याल रख पाते हैं लेकिन वृक्ष सैकड़ों पीढ़ियों का भी ख्याल रख लेते हैं। वृक्ष लंबे चलते हैं और हमें फल, छाया और औषधि भी देते हैं। 
1001132575
इस अवसर पर ओंकार सिंह रेनू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, योगेश गुप्ता कैबिनेट सेक्रेटरी, राहुल सिंघल रीजनल चेयरमैन, सी एल जैन प्रेसिडेंट लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल, आरके गुप्ता प्रोजेक्ट चेयरमैन ट्री प्लांटेशन, अजय शर्मा सेक्रेटरी, संदीप गोयल कोषाध्यक्ष, काजल अरोड़ा जोनल प्रेसिडेंट, शिव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सीमा गोयल, अनिल अरोड़ा, प्रियंका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 

Read more

Local News