back to top
Saturday, April 11, 2026

धौज गांव के साथ भेदभाव बहुत ही निंदनीय – धर्मवीर भड़ाना

Share

धौज के समर पब्लिक स्कूल पहुंचे धर्मवीर भड़ाना ने बढ़ाया छात्रों का हौसला
फरीदाबाद,28 दिसंबर(रूपेश देव)। प्रतिभा में ग्रामीण बच्चे किसी से कम नहीं है । अगर इन प्रतिभाओं को सरकार का साथ मिले तो ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अपने जिले और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के गांव धौज की समर पब्लिक मार्डन  स्कूल के बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए व्यक्त कर रहे थे।
IMG 20231228 WA0211
स्कूल के संचालक मास्टर मोहम्मद तैयब ने धर्मवीर भड़ाना से बताया कि सरकारी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों के साथ हमेशा भेदभाव करती रही है और अब भी ऐसा ही हो रहा है । उन्होंने बताया कि लगभग दो दशक से मैं स्कूल चला रहा हूं लेकिन कभी भी हरियाणा सरकार का साथ नहीं मिला और धौज के साथ तो कुछ ज्यादा ही भेदभाव किया जा रहा है।
इस मौके पर धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और सरकार बनते ही एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
उन्होंने कहा कि गांव  के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है यह बहुत ही निंदनीय है इस बार स्थानीय विधायक को जनता सबक सिखाने को तैयार बैठी है । उन्होंने स्कूल के होनहार बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा यह बच्चे देश के भविष्य हैं और आने वाले समय में फरीदाबाद का नाम भी रोशन करेंगे । इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।

Read more

Local News