फरीदाबाद, 16 अप्रैल
(रूपेश देव)। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा आयोजित भारतीय संविधान और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत विषय पर की गई विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने कहा कि महान समाज सुधारक संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हजारों वर्षों से मानव अधिकारों से वंचित संपूर्ण दलित समाज व नारी को अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया उन्होंने न केवल उनका अधिकार दिलाये बल्कि संविधान में लिखकर इन अधिकारों को संरक्षण भी प्रदान किया इसके लिए भारत का संपूर्ण बहुजन समाज में समस्त भारत बाबा साहब के उपकारों का सदा ऋणी रहेगा।
Share
DEKHO NCR
श्री सुभाष लांबा ने कहा कि संविधान में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार अभिव्यक्ति की आजादी आम नागरिकों को जन सुविधाएं प्रदान करने वाले महाकों को निजी हाथों में सौंप कर भारतीय नागरिकों से जन सुविधाएं इन केवल महंगी जटिल बनाई जा रही है बल्कि समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है इसका विरोध देश के सभी कर्मचारी मजदूर मिलकर करेंगे और 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर सरकार को चुनौती पेश करेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा द्वारा सुभाष लांबा को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चांडाल ने किया विचार गोष्टिंग में प्रमुख रूप से नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया राज्य ऑडिटर परशुराम आधान राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहेर, संघ के जिला कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर चौटाला बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधानमंत्री शर्मा सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ प्रधान श्री नंद ढाकोलिया सचिव महेंद्र कुड़िया कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं में भाग लिया।
विचार गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बाबा साहब का संदेश देते हुए कहा कि अपने बच्चों को स्कूल भेजो पुरुषों के लिए शिक्षा जितनी आवश्यक है उतनी ही वह महिलाओं के लिए भी जरूरी है। यदि आप पढ़ने लिखने लगोगे तो बड़ी मात्रा में प्रगति होगी जिस प्रकार आप होंगे उसी प्रकार आपके बच्चे भी होंगे सद्गुण के मार्ग पर बच्चों को अग्रसर करो आपके बच्चे ऐसे बने जिनका संसार भर में नाम हो।
Read more

