DEKHO NCR
फरीदाबाद,26 जून(रूपेश देव)। जिला पंचायत समिति के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावल ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नगर से आग्रह किया है कि इन 24 गावों में विकास कार्य कराई जाए क्योंकि जब से नगर निगम में 24 गांव शामिल हुए हैं तभी से आज तक गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोग नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर हो रहे हैं।
कष्ट निवारण समिति के सदस्य अशोक रावल ने कहा कि जब गांव में पंचायत थी तो सरपंच पंचायत समिति के सदस्य जिला परिषद के सदस्य अपने-अपने फंड से कॉलोनियों में विकास कार्य करवा रहे थे।
लेकिन आज नगर निगम में शामिल होने के बावजूद भी काम नहीं हो रहे हैं और ना ही सफाई हो रही है और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं ऐसे में हालात और भी खराब होते जा रहे हैं।
अशोक रावल ने कहा कि सरकार और प्रशासन को आम जनमानस के लिए सुविधा सरल केंद्र बनाने चाहिए ताकि आम जनमानस वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सके और शिकायतों का निवारण किया जा सके।
उन्होंने कहां की गांव के चौराहे पर गंदगी रहती है जिसके कारण बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है चौराहे के पास तो सड़क पर पानी भरा रहता है बिना बरसात के भी पानी भरे रहने से गंदगी उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने कहा कि गांव वासी पिछले कई सालों से मांग कर रहे हैं कि पानी की निकासी की जाए लेकिन जिला प्रशासन और सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है।


