back to top
Friday, May 1, 2026

नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता – लक्ष्मी नारायण

Share

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के संचालक दीपक यादव के निवास स्थान पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण

फरीदाबाद,22 दिसंबर(रूपेश देव)। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि योगी की लोकप्रियता का लाभ भाजपा को पूरे देश में मिलता है। योगी जहां भी चुनाव प्रचार में जाते हैं वहां पर भाजपा की जीत की गारंटी होती है। वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार योगी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ग्लोबल लीडर है। आज प्रधानमंत्री की लोकप्रियता दुनियाभर में नंबर एक पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के सामने दुनिया का कोई अन्य नेता नहीं टिकता है।


22fbd 5

यह बात मंत्री लक्ष्मीनारायण ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के संचालक दीपक यादव के निवास स्थान पर पत्रकारों के समक्ष व्यक्त किए। इस मौके पर केबिनैट मंत्री लक्ष्मी नारायण का जेजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मपाल यादव, वरिष्ठ शिक्षाविद् दीपक यादव ने बुक्का देकर व शाल भेंट कर भव्य स्वागत किया।
चौ.लक्ष्मी नारायण ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गैर संवैधानिक कृत्य हुआ है।

 वहीं उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि जिस तरह से इस सारे प्रकरण की वीडियो बनाई वह काफी निम्न स्तर की हरकत थी, जो उनको  शोभा नहीं देती। वही उप.राष्ट्रपति द्वारा इस प्रकरण को जाट बिरादरी से जोडऩे के सवाल पर कहा कि उप.राष्ट्रपति ने अपने आपको जाट बिरादरी से नहीं बल्कि किसान से जोडा था और कहा था कि टीएमसी सांसद ने जगदीप धनखड़ का मजाक नहीं उड़ाया है बल्कि किसानों का मजाक उड़ाया है। क्योंकि वह किसान है और किसान होते हुए उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचे हैं जो शायद उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

इस मौके पर मुख्य रूप से किसान नेता सतबीर डागर, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, लेखन बेनीवाल, शिक्षाविद् शिवकुमार शर्मा, डा.चंद्र प्रकाश शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।


Read more

Local News