back to top
Thursday, March 19, 2026

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,11 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के दिशा निर्देश तथा एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए महिला थाना बल्लबगढ़ की टीम में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2024 0711 160528
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमांशु उर्फ लड्डू (18) तथा मनोज (27) का नाम शामिल है। आरोपी हिमांशु पलवल के मानपुर गांव का रहने वाला है जो गांव जवां में अपनी बुआ के पास आया हुआ था। वहीं आरोपी मनोज जवां गांव का निवासी है। इस मामले में आरोपी हिमांशु की बुआ का लड़का नरेश निवासी जवां भी शामिल है जो फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 1 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी मनोज ने अपने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय दो लड़कियों को बहाने से अपने घर पर बुलाया और आरोपी हिमांशु तथा नरेश ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए और अपना मोबाइल बंद कर लिया। 2 जुलाई को पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना में पोक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए लगातार रेड डाली गई। महिला पुलिस ने मामले में कड़ी मेहनत करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है जिसने वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा। साथ ही आरोपियों से उनके साथी के बारे में जानकारी हासिल करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Read more

Local News