back to top
Monday, April 13, 2026

नारकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड 23 लक्कड़पुर के लोग,शासन प्रशासन बने मूक दर्शक

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार )। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। सरकार के प्रतिनिधि चुनाव से पहले तो सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े वायदे करते नहीं थक रहे थे और अब तो सभी चुनाव भी पूरे हो चुके हैं। नगर निगम के चुनाव को भी काफी समय हो चुका है।

fbd%206


उसके बावजूद भी बड़खल विधानसभा का बुरा हाल है। हर जगह कूड़ा,गंदा पानी भरा हुआ नजर आता है। ऐसा ही एक नजारा है बड़खल विधानसभा के वार्ड 23 लक्कड़पुर गांव का,जहां की मुख्य सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस सड़क से रोजाना लगभग 20 हजार  लोगों का आना जाना होता है। बच्चों को स्कूल भी आना जाना होता है। 

 यह सड़क पिछले दो महीने से सीवर डालने के नाम पर खोद कर डाली दी गई है। दो महीने से  ठेकेदार लापता है। इस सड़क के ऊपर ही लक्कड़पुर गांव का सरकारी स्कूल बना हुआ है।  जिसमें सैकड़ो बच्चे रोजाना अपनी जान जोखिम में डाल कर कीचड़ में गिरकर संभलकर स्कूल जाते हैं।
आम नागरिक रोजाना रात में सड़क पर अंधेरा होने की वजह से खोदे गए सीवर के खड्डे में गिर जाते हैं, जिनको कई बार गंभीर गंभीर चोट लग जाती है।।
 हद तो तब हो गई जब बारिश होने से सड़क पर भरे हुए पानी में बिजली का करंट आ गया और उस करंट की चपेट में आने से एक जानवर की मौत हो गई। इसके बावजुद भी इस सड़क की  सुध लेने वाला कोई नहीं है। न तो शासन और न ही प्रशासन से कोई देखने आता है। सब आंखे मूँदे बैठे हैं। 

Read more

Local News