back to top
Friday, March 20, 2026

निगम के बड़े 37 नालों सहित अन्य नालों की सफाई का कार्य 15 जून तक होगा पूरा

Share

फरीदाबाद निगम के सीनियर अधिकारियों की निगरानी में होगा डी सिल्टिंग का कार्य
कैमरे से भी सफाई कार्य पर रखी जाएगी निगरानी: ए मोना श्रीनिवास 
नालों की सफाई के लिए लगभग 4 करोड़ से तैयार हुआ स्टीमेट, एक सप्ताह में टेंडर प्रकिया पूरी करने के दिए निर्देश

फरीदाबाद, 18 अप्रैल
(रूपेश देव)
। 
नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारियों को बैठक में दिशा निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक निर्माणाधीन नालों का कार्य पूरा करायें और फरीदाबाद शहर के सभी बड़े 37 नालों की सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए। 

fbd%207


नालों की इस सफाई पर लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने सफाई कार्य पर निगरानी रखने के लिए निगम के सीनियर अधिकारियों की बैठक लेने के बाद अधिकारियों की ड्यूटी नालों की सफाई के कार्य की निगरानी के लिए लगाई है, जिसमें एडिशनल कमिश्नर और जॉइंट कमिश्नर सहित चीफ  इंजीनियर भी अपने-अपने एरिया में सभी नालों की सफाई पूरे सही तरीके से कराने और कैमरे से निगरानी करायेंगे। बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि हर बुधवार को एडिशनल कमिश्नर-1 नालों की सफाई कार्य की समीक्षा बैठक लेंगे और हर सोमवार को स्वयं निगम कमिश्नर अधिकारियों के साथ नालों की सफाई की समीक्षा बैठक लेगीं। नगर निगम द्वारा नालों की होने वाली सफाई कार्य पर लगभग चार करोड़ की लागत आएगी जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है ताकि नालों की सफाई का यह कार्य 15 जून तक पूरा हो सके।

Read more

Local News