back to top
Sunday, April 12, 2026

नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत,सीजेएम रितु यादव ने 04 केसों का मौके पर ही किया निपटारा

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 मई(रूपेश देव)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देशानुसार जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितु यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

  

IMG 20240501 WA0115

जेल लोक अदालत में  13 केस रखे गए जिनमें से 04  केसों का मौके पर निपटारा किया गया। जोकि चोरी व छोटी  मारपीट से संबंधित थे। जेल में बंद दिनों को सजा मानकर कटी। सजा पर यदि आरोपी किसी दूसरे केस में वांछित ना हो तो ऐसे  04 हवालाती बंदियों  को छोड़ने का आदेश दिया गया। 
इस मौके पर  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने विचाराधीन बंदियों को कहा कि जाने अनजाने में जो गलती हुई है। उनका सुधार करते हुए अपना समय अच्छे काम में लगाएं। ताकि  आपका आने वाला भविष्य उज्जवल हो सके। आप अपना बेहतर जीवन समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ कर जी सकें।जिला जेल लोक अदालत में जेल सुपरिटेंडेंट हरिंदर सिंह डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट सुमित पवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के  डिफेंस काउंसिल रविंद्र गुप्ता व प्रभात शंकर स्टेनो  उपस्थित रहे।

Read more

Local News