back to top
Tuesday, February 24, 2026

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। 19 जुलाई की शाम को तिरखा कॉलोनी में एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली मौके पर पुलिस टीम गई। मौके से साक्ष्य लिए गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले किया। मृतका के भाई की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में संज्ञान लेते हुए डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपी की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्ग दर्शन में क्राइम ब्रांच डीएलएप प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में शक के आधार पर पत्नी के गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 10 03 17 41 02 81 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम होशियार सिहं है आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव जखैरा का, हाल फरीदाबाद की तिरखा कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को पकडने के लिए लगातार रेड कर रही थी। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी INSP. दीपक कुमार, SI अमर सिंह,SI विजय कुमार, ESI नरेन्द्र, HC सन्दीप, सिपाही रमेश, सिपाही अनिल, सिपाही विनीत, सिपाही सुरेन्द्र ने बल्लबगढ़ तिरखा कॉलोनी के एरिया से काबू किया है। 
आरोपी को पकडने के लिए क्राइम टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बुलन्दशहर, अतैरोली, दिल्ली के नागलोई, नजफगढ़ और फरीदाबाद के कई स्थानों पर लगातार रेड की जा रही थी। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सब्जी का ठेला लगाता है। आरोपी शराब पीने का आदि है। आऱोपी के घर में पत्नी के साथ कई बार लडाई- झगडा होता था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।  जिसको लेकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ जारी है। 
 

Read more

Local News