back to top
Thursday, March 19, 2026

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे का सामान ट्रकों से किया रवाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)।  हर वर्ष लाखों शिव भक्त बर्फ़ानी बाबा के दर्शन करने अमरनाथ के लिए जाते है और देश के कोने कोने से हजारों समितियाँ समाज सेवा के उद्देश्य से भक्तो की सेवा के लिए अलग-अलग प्रबन्ध जैसे रहने व खाने के प्रबंध के अलावा दवा प्रबंध करने का काम करती है। इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल के सहयोग से शिव शक्ति मानव सेवा समिति द्वारा बल्लभगढ़ से बाबा अमरनाथ में लगने वाले भंडारे के लिए ट्रको को रवाना किया।

IMG 20240618 WA0172
इस अवसर पर पहुँचे प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों को इस नेक कार्य के लिए बधाई और मंगल यात्रा की कामना करते हुए शुभकामनायें दी। आपको बतादें हर वर्ष की तरह इस बार भी शिव शक्ति मानव सेवा दल बल्लबगढ़ की तरफ से अमरनाथ में तीर्थ यात्रा करने वालों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसे आज बल्लबगढ़ की तिरखा कॉलोनी से पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने विधि विधान और पूजा पाठ के साथ झंडी दिखाकर राशन से भरे ट्रको को नागाकोटी कश्मीर के लिए रवाना किया।
IMG 20240618 WA0169
इस अवसर पर शिव शक्ति मानव सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया की 75 दिन तक कश्मीर के नागाकोटी में चलने वाले इस भंडारे में लाखो लोग प्रसाद ग्रहण करते है ओर पिछले 16 वर्षो से लगातार संस्था अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन सेवा भाव से करती आ रही है और इस बार संस्था द्वारा यह 17 वां विशाल भंडारा भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल के सहयोग से किया जा रहा है और इससे पहले भी जो भंडारे हुए वो भी पूर्व मंत्री के सहयोग से पूर्ण हुए है।
इससे पहले समिति के लोगो ने विपुल गोयल का फूल मलाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया l प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कार्यक्रम में पहुँच सबसे पहले मंदिर में माथा टेक क्षेत्र और प्रदेशवासियो की खुशहाली की कामना की।
इस मोके पर नीरज शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृपा राम शर्मा, डॉक्टर संतोष वर्मा, डॉक्टर सुभाष तंवर, राजवीर सिंह तेवतिया, तीर्थ शर्मा, धर्म चंद, मनोज गोयल व महेश मित्तल के अलावा बल्लबगढ़ शहर से अन्य काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read more

Local News