पृथला विधानसभा क्षेत्र में नयनपाल रावत का जोरदार स्वागत, जगह-2 उमड़ा हजूम
फरीदाबाद,22 सितम्बर
(रूपेश देव)। पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नयनपाल रावत ने रविवार को क्षेत्र के गांव मुजेडी, बुखारपुर, सोतई, जुन्हेड़ा, दयालपुर, पन्हैड़ा खुर्द, पन्हैड़ा कलां एवं हीरापुर में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। सभी जगह हजारों की तादाद में लोगों का हजूम उमड़ा और नयनपाल रावत को भारी समर्थन देने का वादा लोगों ने किया। उपस्थित सरदारी ने नयनपाल रावत का पगड़ी बांधकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी नयनपाल रावत ने लोगों से मिल रहे अपार प्यार एवं समर्थन के लिए धन्यवाद किया और कहा कि एक बार फिर से आप लोगों को मुझे विधानसभा भेजने का काम करना है। मैं आपसे वादा करता हूं भाजपा जीतने के लिए कितना भी जोर लगा ले पृथला की देव तुल्य जनता जीत का सेहरा मेरे माथे बांधेगी।
नयनपाल रावत ने कहा कि पृथला की जनता पूरे हरियाणा में एक रिकॉर्ड स्थापित करने जा रही है। क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी दूसरी बार जीतकर जाएगा, जो पूरे प्रदेश में इतिहास होगा। लेकिन, साथियों यह भी ध्यान रखना नयनपाल नहीं, ये आप लोगों की जीत है और इस जीत के साथ ही हरियाणा की धुरी का केन्द्र पृथला विधानसभा होगा। पृथला की जनता जैसा चाहेगी, उनके मन के अनुरूप काम होंगे।
नयनपाल रावत ने कहा विधायक तो क्षेत्र में पहले भी बने, लेकिन नयनपाल जैसा विधायक आपको नहीं मिलेगा। मेरे द्वारा हमेशा क्षेत्र की 36 बिरादरी के लिए 24 घंटे खुले हैं। नयनपाल रावत ने बताया कि पृथला विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य अधूरे रह रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करूंगा।


