फरीदाबाद, 07 मई (रूपेश कुमार )। फरीदाबाद की होनहार जिमनास्ट निरंजना पुनिया ने पुणे में 24 अप्रैल से 3 मई 2025 के बीच आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बैलेंस बीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि पिछले एक दशक में यह पहला मौका है जब फरीदाबाद की किसी महिला जिम्नास्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है।
बैलेंस बीम फाइनल्स में निरंजना ने 10.33 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले स्थान पर त्रिपुरा और दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की जिम्नास्ट रहीं।
निरंजना को नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षित किया गया है, जहाँ वह कोच शिवम कुमार चौहान के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि में कोच की मेहनत और तकनीकी मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।
North Star Sports Academy की निदेशक मंजीत पुनिया ने निरंजना की इस ऐतिहासिक जीत पर कहा:
“यह केवल एक पदक नहीं, बल्कि फरीदाबाद की जिम्नास्टिक यात्रा के लिए एक नई शुरुआत है। निरंजना ने यह साबित कर दिया है कि अगर बच्चों को सही अवसर और मंच मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकते हैं। हमारी अकादमी इस वर्ष 10 जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उन्हें पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण, पोषण, ड्रेस और यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।”
हालांकि तनिषा पांचाल को इस बार पदक नहीं मिला, लेकिन उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन और भागीदारी


