back to top
Thursday, March 19, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 36 घंटे में किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, 06 मई (रूपेश कुमार )। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना तिगांव क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी को 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

fbd%208

बता दें कि 4 मई को नाबालिग लड़की ने थाना तिगांव में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 3 मई को सुबह जब वह अपने स्कूल में जा रही थी तो रास्ते में दो लड़कों ने उसको खींचकर गाड़ी में बैठा लिया तथा एक सुनसान जगह पर ले जाकर एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिस पर थाना तिगांव में पोक्सो एक्ट व अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार वालिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि थाना तिगांव व अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इन्तजार व उसके सहयोगी विकास निवासी  गांव चांदपुर थाना छांयसा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग एसेंट गाड़ी को बरामद किया गया है। फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Read more

Local News