back to top
Wednesday, February 25, 2026

फरीदाबाद में कांग्रेस फिर से खड़ा करेगी मजबूत संगठन : मनिकम टैगोर

Share

संगठन सृजन अभियान व जिलाध्यक्ष चयन को लेकर सांसद ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित

फरीदाबाद, 10 जून, रूपेश कुमार एआईसीसी से फरीदाबाद जिले के ऑब्र्जवर एवं लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में कांग्रेस संगठन को पुन: मजबूती से खड़ा करने की कवायद शुरु हो चुकी है, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे और राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशानुसार कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में संगठन जल्द से जल्द बनाने के लिए गंभीर है और मुझे जिम्मेदारी दी गई है कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से रायशुमारी की जाएगी और सारा ब्यौरा तैयार कर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा। 

1001066146
सांसद मनिकम टैगोर मंगलवार को संगठन सृजन अभियान व जिलाध्यक्ष चयन को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैगपाई टूरिज्म में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।  इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुपसे कांग्रेस जिला फरीदाबाद प्रभारी विरेंद्र पाल शाह, सह प्रभारी सुधीर चौधरी, सह प्रभारी रोहताश बेदी, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक पं. नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह, लखन सिंगला,  गिरीश भारद्वाज,पराग शर्मा, रोहित नागर, सुमित गौड़, तरुण तेवतिया, गुलशन बगगा, जितेंद्र चंदेलिया, अनिल कुमार नेताजी, डा. सौरभ शर्मा, राकेश तंवर, ठाकुर राजाराम, नीरज गुप्ता, धर्मदेव आर्य, सुंदर सिंह, अनीशपाल, रोहित सिंगला, नितिन सिंगला, अनीशपाल, राजेश आर्य, संजय सोलंकी इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
1001066150
 सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि पिछले कई वर्षाे से संगठन के अभाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर कम हुआ है, लेकिन अब कांग्रेस मजबूत संगठन खड़ा करेगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष इत्यादि सभी पदों पर नियुक्तियां होगी और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है, इसलिए संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को उनकी योगयतानुसार जिम्मेवारियां दी जाएगी। 
1001066152
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में सिलसिलेवार 18 जून को एनआईटी, 19 जून को बडखल, 20 जून को बल्लभगढ, 21 जून तिगांव, 22 जून को फरीदाबाद तथा 23 जून को पृथला विधानसभा वाइज मीटिंग ली जाएगी और कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा किया जाएगा। इसके उपरांत किसान भवन सेक्टर-16 में एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पांच सांसद तथा 37 चुने गए विधायक पुरजोर तरीके से संसद व विधानसभा में जनता की समस्याओं की आवाज को बुलंद कर रहे है। लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सरकार 11 साल सफलता का जश्र बना रही है, लेकिन कितने शर्म की बात है कि फरीदाबाद जैसे जिले के नागरिक अस्पताल के हार्ट सैंटर में जनरल फिजिशियन सैकड़ों लोगों की हार्ट की सर्जरी करके उनके जीवन से खिलवाड़ कर देता है और सरकार व प्रशासन मौन है। इतनी बड़ी गलती सरकार की नाकामी को साफ साफ दर्शाती है। उन्होंने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच किए जाने और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।


Read more

Local News