फरीदाबाद, 22 मई (रूपेश कुमार )। पुलिस थाना मुजेसर में महेश चंद वासी गाजीपुर, नंगला रोड, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एक फैक्ट्री में प्लांट हेड के तौर पर काम करता है तथा उसी फैक्ट्री में आकाश नाम का ड्राइवर भी काम करता था, जो शराब पीकर गाड़ी चलाता था और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों के साथ लड़ाई झगड़ा भी करता था। जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया था। 16 मई की रात को जब शिकायतकर्ता घर जा रहा था तभी आकाश और उसके तीन साथियों ने उसको रास्ते में रोक कर मार पिटाई की, जिसमें उसका पैर टूट गया तथा वह घायल हो गया। । जिस संबंध में पुलिस थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मुजेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश, प्रदीप व विकास वासी गाँव नवादा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश ने अपनी गाड़ी अनुबंधन पर फैक्ट्री में लगा रखी थी। उसके गलत व्यवहार और काम के समय शराब पीने की आदत को देखते हुए फैक्ट्री के प्लांट हेड ने उसकी गाड़ी का अनुबंध खत्म कर दिया। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फैक्ट्री के प्लांट हेड को पिटने की योजना बनाई और 16 मई को अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की व उसका पैर तोड़ दिया।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई


