back to top
Thursday, February 26, 2026

बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए एचसीएस अधिकारी संभालेंगे कमान

Share

बेहतर प्रबंधन हेतु फरीदाबाद जिले में क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त

फरीदाबाद,रूपेश कुमार  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी मानसून सत्र के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने हेतु उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला में क्षेत्रवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह सभी अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में वर्षा जल निकासी (ड्रेन, नाला व डिस्पोजल) की स्थिति की निगरानी करेंगे एवं 1 जून तक प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

1001027878
नियुक्त नोडल अधिकारी व उनके कार्य क्षेत्र:
गौरव अंतिल (एसीएमसी, एमसीएफ): बड़खल एवं एसी नगर नाला
राजेश कुमार (संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ): ओल्ड फरीदाबाद बुढ़िया नाला, सेहतपुर एवं सहराला ड्रेन
शिखा (एचसीएस अधिकारी): बुढ़िया नाला (ग्रामीण)
गजेंद्र सिंह (संयुक्त आयुक्त, एमसीएफ): गौंछी ड्रेन  (शहरी)
त्रिलोक चंद (एसडीएम बड़खल): गौंछी ड्रेन (ग्रामीण)
प्रमुख डिस्पोजल क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारी:
एचएसवीपी ईओ नवीन:
झाड़सेंतली, राजीव कॉलोनी, प्रतापगढ़ सेक्टर-55, राम मिन्नी, पर्वतिया कॉलोनी, 60 फुट रोड, वार्ड 6, प्याली चौक, मुर्गा मार्केट, जैन मंदिर, डबुआ-पाली रोड आदि डिस्पोजल।
एफएमडीए एडिशनल सीईओ गौरी मिड्ढा:
मुजेसर डिस्पोजल, सैनिक कॉलोनी (गेट नंबर 1, 2, 4), अरावली विहार, सेक्टर 48, 49, पटेल चौक, सेक्टर 21ए, एनएचपीसी अंडरपास, पुराना फरीदाबाद अंडरपास, कटन पहाड़ी पंपिंग स्टेशन आदि स्थानों की सफाई।
स्मार्ट सिटी संयुक्त सीईओ अमित मान:
कच्चा खेड़ी रोड डेरी स्कीम, मगल मार्किट खेड़ी चौक, पलवली, विकास नगर, सेक्टर 18 (पुराना/नया), HEWO चौक, सेक्टर 14 (पुराना/नया), सेक्टर 9, 11, 4, 7, 8 (ESI रोड के पीछे), सीही सीताराम मंदिर डिस्पोजल।
अन्य प्रमुख नियुक्तियां:
मयंक भारद्वाज (एसडीएम बल्लभगढ़): सोहन टी पॉइंट, जनता कॉलोनी, सेक्टर 22/23 के मुख्य डिस्पोजल।
करण सिंह (संयुक्त आयुक्त, बल्लभगढ़): तिगांव रोड, पंचायत भवन, अनाज मंडी, चंदावली, हरि विहार आदि स्थान।
द्विजा (संयुक्त आयुक्त, ग्रेटर फरीदाबाद): पल्ला, सेक्टर 29, 33, 37 व सेक्टर 28 के प्रमुख सीवेज डिस्पोजल।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। यह आदेश पूरे मानसून सत्र के दौरान प्रभावी रहेंगे।

Read more

Local News