पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
फरीदाबाद, 20 अप्रैल
(रूपेश कुमार )। पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना (जिते भाई) ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में बड़खल विधानसभा के वार्ड नंबर 22 और 23 में एक विशाल शोभायात्रा निकाली।
यह शोभायात्रा उन्होंने अपने दयालबाग कार्यालय से शुरू की और पूरे वार्ड 22 और वार्ड 23 में निकाली। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल रहे और शोभायात्रा का क्षेत्र के लोगों ने जगह जगह फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व पार्षद जितेंद्र भड़ाना(जिते भाई) ने समस्त क्षेत्रवासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर गरीबों,दलितों,पिछड़ों,शोषितों, वंचितों के मसीहा थे। वे एक बहुत बड़े दार्शनिक व अर्थशास्त्री भी थे। वह सर्वसमाज के आदर्श थे। उन्होंने हमेशा समाज को एकजुटता-समरसता व समानता, बच्चों व विशेष तौर पर महिलाओं को शिक्षित बनाने का संदेश दिया।
जितेंद्र भड़ाना ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की वजह से ही देश आज यहाँ तक पहुंचा है और हम और हमारी पूरी टीम बाबा साहब की नीतियों और विचारों को घर घर तक पहुचाने का काम कर रही है।