back to top
Saturday, April 11, 2026

बाबा साहब का संविधान दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ है – अशोक रावल

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 दिसंबर(रूपेश देव)। दुनिया के लोकतंत्र में बाबा साहब के बने हुए संविधान सबसे सर्वश्रेष्ठ है संविधान के कारण आज भारत का ही नहीं दुनिया का लोकतंत्र भी मजबूत हो रहा है।


6fbd 3

यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल सेहतपुर स्थित बाबा साहेब डा. बी.आर. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। अशोक रावल ने कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब दुनिया में सबसे बेहतरीन पढ़े लिखे सभी शास्त्रों के महान विद्वान थे उनके बनाए हुए संविधान से आज देश में लोकतंत्र मजबूती से चल रहा है जब तक संविधान है जब तक लोकतंत्र जीवित रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारतीय संविधान का ढका बज रहा है सभी वर्गों को समान अधिकार मिल रहे हैं, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, सर्वहारा समाज के हितों की सुरक्षा हो रही है सबसे बड़ी बात है कि यह ताकत संविधान की है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही हम देश और  समाज के हितों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जय सिंह सागर, अजय कुमार, ताराचंद गौतम, विजय कुमार गौतम, सुंदर नेताजी, वीर सिंह, मनमोहन सिंह, शीशपाल पहलवान, दिनेश, दर्शन सिंह कालीचरण भी मौजूद रहे।


Read more

Local News