back to top
Thursday, March 19, 2026

बिट्टू बजरंगी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में पुलिस ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,09 अप्रैल(रूपेश देव)। फरीदाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के लाइसेंस को निरस्त/ रद्द करने के संबंध में बिट्टू बजरंगी को एक नोटिस जारी किया गया है।

IMG 20240409 170527
बता दें कि राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी निवासी पर्वतीय कॉलोनी, को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिया गया था। बिट्टू बजरंगी के द्वारा लाइसेंस अप्लाई करते वक्त शपथ पत्र/एफिडेविट देकर यह आश्वासन दिया गया था कि वह लाइसेंस से संबंधित नियम शर्तों का पालन करेगा। इन्हीं शर्तों पर बिट्टू बजरंगी को शस्त्र लाइसेंस दिया गया था।
लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, वह उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी एक श्यामू नाम के व्यक्ति साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कृत्य में उसके साथ दो-तीन और व्यक्ति भी शामिल थे।
वायरल वीडियो व श्यामू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी व अन्य के खिलाफ शिकायत से संबंधित धाराओं के अंतर्गत थाना सारण में मुकदमा दर्ज कर नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की गई थी।

Read more

Local News