फरीदाबाद, 20 मई (रूपेश कुमार )। बल्लभगढ़ मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल के निर्माण में दुकानदारों और अधिकारियों के साथ बैठकर और एलिवेटेड पुल निर्माण के मौके पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक पं मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई व भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने दुकानदारों और प्रशासन के बीच बातचीत कराकर सभी को समझाया और अधिकारियों के साथ बैठक सकारात्मक बातचीत कराई ।
दुकानदारों को बताया कि पुल के पिलर रोड के बीच में ही बनाये जायेगे,किसी को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, दुकानदारों ने भी प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।


